क्रिकेट के अनेक खिलाड़ियों के नाम हम जानते हैं जैसे कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी इसके अलावा भी और भी खिलाड़ी हैं लेकिन जब बात आती है सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की तो यह जानकारी बहुत ही कम व्यक्तियों के पास रहती है अधिकतम व्यक्ति इस सवाल का जवाब भी नहीं दे पाते हैं। लेकिन अब आपको इस सवाल का जवाब मिलने वाला है।
जी हां दोस्तों आज इस लेख में हम सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी के नाम को जानेंगे तथा उससे जुड़ी हुई कुछ अन्य आवश्यक जानकारियां जानेंगे। पुरुषों की तरह ही महिलाएं भी आज खेल के क्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां हासिल कर रही है खेल के क्षेत्र में क्रिकेट में तथा क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों में भी महिलाओं ने हमारे भारत देश का नाम रोशन किया है। क्रिकेट देखने तथा खेलने का शौक अनेक व्यक्तियों को है जिसके चलते अक्सर इस प्रकार के सवाल इंटरनेट पर बहुत ही ज्यादा खोजे जाते है तो चलिए हम जानकारी को जान लेते हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी
क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम मिताली राज है। अपने पूरे करियर में महिला खिलाड़ी मिताली राज ने 10856 से भी अधिक रन क्रिकेट में बनाएं है। इतने अधिक रन बनाने के साथ ही मिताली राज भारतीय क्रिकेट टीम की महिला पूर्व कप्तान भी रह चुकी है। इस रिकार्ड को बनाने के लिए मिताली राज ने चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा है। वही टेस्ट क्रिकेट और T20 इंटरनेशनल के अंतर्गत भी अनेक महिलाओं के द्वारा ज्यादा रन बनाए गए हैं।
अगर वनडे इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट और T20 इंटरनेशनल को एक साथ जोड़कर देखा जाए तो ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हमारे देश की मिताली राज खिलाड़ी ही है। वर्तमान समय में जब भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की बात की जाती है तो वहां पर मिताली राज का ही नाम लिया जाता है और इस नाम के बाद में भी अनेक नाम है जिन्होंने ने भी अच्छे रन बनाए हैं उनका नाम मिताली राज के बाद में दूसरे तीसरे नंबर पर लिया जाता है।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 महिला खिलाड़ी
अब हम एक-एक करके क्रिकेट के खेल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 महिला खिलाड़ियों के नाम जानेंगे और जानेंगे कि आखिर में उन्होंने कितने रन बनाए हैं: –
- सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला मिताली राज है जिन्होंने 10856 रन बनाए हैं।
- चार्लोट एडवर्ड्स ने कुल 10273 रन बनाए हैं यह मिताली राज के बाद में दूसरे नंबर पर आने वाली महिला खिलाड़ी है।
- स्टीफन टेलर ने कुल 9449 रन बनाए हैं यह तीसरे नंबर पर आने वाली महिला है।
- सूजी बैट्स ने कुल 8556 रन बनाए हैं यह चौथे नंबर पर आने वाली महिला है।
- मेंग लर्निंग ने कुल 7661 रन बनाए है और यह पांचवें नंबर पर आने वाली महिला खिलाड़ी है।
मिताली राज कौन है?
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज एक क्रिकेट खिलाड़ी है इनका जन्म राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले में 3 दिसंबर 1982 को हुआ था। मिताली राज ने भारत के लिए कुल 230 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रखे हैं। वही 1999 में मिताली राज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में डेब्यू भी किया था। भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ खेलने के साथ ही घरेलू स्तर पर भी खेलती थीं।
इस महिला खिलाड़ी के नाम पर अनेक रिकार्ड दर्ज है जैसे की यह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला तो है ही सही इसके अलावा एक दिवसी मैच में सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर है इसके अलावा इन्होंने सबसे अधिक मैचों में कप्तानी भी की है इसके अलावा अभी और भी अनेक रिकार्ड है और इन्होंने 8 जून 2022 को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज को मिलने वाले अवार्ड
मिताली राज को अनेक अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिनमें से अगर हम कुछ अवार्ड के बारे में जानकारी जाने तो जानकारी कुछ इस प्रकार है :-
- वर्ष 2003 में अर्जुन पुरस्कार से मिताली राज को सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2015 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पद से भारत सरकार ने मिताली राज को सम्मानित किया था।
- वर्ष 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार जो की एक बहुत ही बड़ा पुरस्कार है यह मिताली राज को क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दिया गया था।
- मिताली राज ने खेल रत्न भी प्राप्त कर रखा है।
- बीबीसी ने 100 प्रभावशाली महिलाओं के नाम 2017 में एक सूची में जारी किए गए थे जिनमें मिताली राज का भी नाम शामिल है।
मिताली राज से जुड़े कुछ अन्य तथ्य
- क्रिकेट के खेल में मिताली राज विश्व की पहली ऐसी महिला है जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में 6000 रन बनाए हैं।
- मिताली राज का क्रिकेट करियर 22 साल और 274 दिन का रहा है इतने लंबे समय तक पहले किसी भी महिला ने क्रिकेट नहीं खेला था।
- अंतरराष्ट्रीय मैच में मात्र 16 वर्ष की आयु में ही मिताली राज ने डेब्यू कर लिया था।
- मात्र 21 वर्ष की आयु में इन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी।
- क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाली अनेक महिलाएं आज मिताली राज से प्रेरणा लेती है।
- उन्होंने पहला डेब्यू वन डे इंटरनेशनल आयरलैंड के खिलाफ 1999 में खेला था।
निष्कर्ष
विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा यह नाम क्रिकेट में रुचि रखने वाले अनेक व्यक्तियों ने सुन रखे थे अब मिताली राज का नाम भी आपकों पता चल चुका है और उनके बारे में आपको जानकारी हासिल हो चुकी है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की इस जानकारी को आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें इससे उन्हें भी इनके बारे में जानकारी हासिल होगी। वहीं महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।